मंडी के रोज़ के काम के लिए DigiParchi

DigiParchi व्यापारियों और मंडी यार्ड की टीमों के रोज़ के काम में मदद करता है। व्यापारी माल की आवक से बिक्री तक का हिसाब देख सकते हैं। APMC टीम यार्ड के काम और समीक्षा के लिए ज़रूरी रिकॉर्ड देख सकती है।

हर तरह की उपज के लिए एक व्यापारी ऐप

सौदा तय करने से पहले देखें कि कौन-से लॉट आए हैं और कितना माल उपलब्ध है। पाटिया बुकिंग दर्ज करें, नकद या उधार की पट्टी बनाएं और संगत थर्मल प्रिंटर से पर्ची निकालें। दिन के अंत में बिक्री, ग्राहक का खाता और बचा स्टॉक देखें।

अलग-अलग मंडियों में व्यापारी ऐप का इस्तेमाल देखें

APMC टीमों के लिए Mandi Control

देखें कि मंडी यार्ड की टीम गेट एंट्री, तौल और माल के रिकॉर्ड की समीक्षा कैसे कर सकती है। पायलट की चर्चा में समिति के साथ मौजूदा कामकाज, उपकरण और रिपोर्टिंग की ज़रूरतों को समझते हैं।

डेमो में क्या देख सकते हैं

जिस काम में सुधार चाहते हैं उसका उदाहरण बताएं, जैसे बिक्री का लॉट ढूंढना या दिन भर की ट्रक आवक की समीक्षा। हम नमूना रिकॉर्ड के साथ संबंधित स्क्रीन दिखाएंगे और आपकी मंडी की ज़रूरत पर बात करेंगे।